लक्सर में हंगामा: मांस से भरी गाड़ी ने गाय को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहन फूंका
by Web Desk | Sep 8, 2025 | Crime, Protest |
लक्सर-बलावली मार्ग पर मांस से भरी एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा इतना बढ़ा कि कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। गुस्साए लोगों ने मांस से भरी गाड़ी में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने गाड़ी में आग लगाने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।