रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में यूसीसी में विवाह पंजीकरण के बाद भी एक तीन बच्चों के पिता पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2020 में उनकी शादी हुई थी और जुलाई 2025 में उन्होंने यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण करवाया था, लेकिन युवक ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली।
एसपी देहात ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
