डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने रुड़की सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, इसी दिशा में सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपजिला चिकित्सालय रुड़की में खराब सी.टी. स्कैन मशीन को बदलने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को पूरी तरह से सुविधाजनक और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँ।
