रामनगर: बैलपडाब क्षेत्र में साइकिल से गिरकर 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by | Sep 11, 2025 | Accident | 0 comments

रामनगर के बैलपडाब इलाके में एक 13 वर्षीय मासूम की साइकिल से गिरने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तोहित ने बताया कि ग्राम बेल पोखरा बैलपडाब निवासी 13 वर्षीय हरजीत को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, हरजीत घर से कुछ दूरी पर साइकिल से गिरकर बेहोश हो गया था। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए रामनगर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।