रामनगर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नसीम अहमद को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पिछले माह ग्राम चोरपानी और मोहल्ला भरतपुरी में घरों के ताले तोड़कर की गई चोरियों के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। नसीम अहमद के खिलाफ थाना भोजपुर में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
इस मामले में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने ₹2500 का इनाम देने की घोषणा की है।
