रामनगर: पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 7 किलो अवैध गांजा बरामद

by | Sep 11, 2025 | Crime | 0 comments

रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी दी कि उप निरीक्षक जोगा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चोरपानी क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम लुटावड़ निवासी हितेश को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। इस बार भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।