रामनगर कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के Drug Free Devbhoomi अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजा अली (22 वर्ष), निवासी प्रभु विहार कॉलोनी, काशीपुर को बसई अंडरपास के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 3.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसकी सप्लाई चेन की जांच की जा रही है ताकि नशे के कारोबार में शामिल बड़े गिरोह तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे की तस्करी या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
