रानीखेत: भूमि संरक्षण विभाग ने सेवा पखवाड़े में स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान चलाया

by | Sep 25, 2025 | Administration | 0 comments

अल्मोड़ा जिले की पर्यटन नगरी रानीखेत में भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में गगास रेंज के अंतर्गत कालिका माता मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान एवं लैंटाना उन्मूलन कार्य किया गया। इस दौरान बांज सहित छायादार व फलदार प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए गए।
डीएफओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस सेवा पखवाड़े में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।