अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के निर्देश पर आज मुनस्यारी नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल के नेतृत्व और अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मुनस्यारी के सहयोग से मल्ला घोड़पट्टा वार्ड के शिव मंदिर, नंदा देवी मार्ग और पेट्रोल पंप के आसपास सफाई कार्य किया गया। इस दौरान एकत्रित कूड़े को हटाया गया।
SDM वैभव कांडपाल ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पर्यटन नगरी मुनस्यारी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अभियान में नगर पंचायत के पर्यटन मित्र, तहसीलदार, कानूनगो समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
