मुनस्यारी राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बच्चों को दी प्रेरक शिक्षा

by | Sep 25, 2025 | Administration | 0 comments

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरि गोस्वामी आज अचानक मुनस्यारी राजकीय इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रधानाचार्य हरीश नाथ ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर, शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति चेक की और अनुपस्थित छात्रों के घरों में संपर्क करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच दी और ईमानदारी, अनुशासन और लगातार मेहनत करने का महत्व समझाया। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वे कभी फर्स्ट डिवीजन में नहीं आए, लेकिन लगन और कंसिस्टेंसी से पढ़ाई करने का परिणाम आज सामने है।

जिलाधिकारी ने बच्चों को आश्वस्त किया कि विद्यालय में 10 स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे और स्कूल संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कक्षाओं और पुस्तकालय का निरीक्षण किया और पुस्तकालय प्रभारी हेम चंद्र लोहनी से आवश्यक सुधारों को पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 2006 में बतौर SDM इस तहसील में कार्य करने का मौका मिला था, जिससे वे मुनस्यारी की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, तहसीलदार आशीष रौतेला, बीडीओ मुनस्यारी और खंड शिक्षा अधिकारी दिकंबर आर्या भी मौजूद रहे।