मुनस्यारी: मल्ला जोहार विकास समिति ने सड़क की दुर्दशा को लेकर एसडीएम कार्यालय में दिया धरना

by | Sep 10, 2025 | Protest | 0 comments

मल्ला जोहार विकास समिति ने अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में बुर्फू ग्राम में हुए वार्षिक अधिवेशन में उठाई गई समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुनस्यारी उपजिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। समिति ने एसडीएम वैभव कांडपाल के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजकर बताया कि मल्ला जोहार सड़क को बीआरओ 83 आरसीसी ने अव्यवस्थित तरीके से काटा है, जिससे सड़क आवागमन योग्य नहीं रही। सड़क को एक वर्ष पूर्व 1447 बीसीसी को हस्तांतरित किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ, जिसके चलते स्थिति बदहाल है। साथ ही बुगडि़यार, रिलकोट और बिल्जु में मोटर पुल भी नहीं लगाए गए हैं। समिति ने सड़क निर्माण कार्य बीआरओ से हटाकर किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की मांग की है।