मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का काशीपुर दौरा, नगर कीर्तन में होंगे शामिल

by | Sep 8, 2025 | Politics | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 से 9 सितम्बर तक काशीपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में प्रतिभाग करेंगे और गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लेंगे।

सीएम 8 सितम्बर की शाम 5:25 बजे स्टेडियम हेलीपैड, काशीपुर पर उतरेंगे और कार द्वारा होटल अन्नया रेजीडेंसी पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 9 सितम्बर को सुबह 8 बजे वे ननकाना साहिब गुरुद्वारा, काशीपुर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे।