मसूरी में अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर भव्य रक्तदान शिविर, जवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by | Sep 9, 2025 | Politics | 0 comments

मसूरी में अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी और निर्भीक पत्रकार लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में आईटीबीपी, वन विभाग, फायर सर्विस, पुलिस, छात्र, व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसे ज़रूरतमंद मरीजों को भेजा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जवानों की सेवा भावना को सलाम करते हुए कहा कि वे केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं बल्कि समाज सेवा के भी सच्चे सिपाही हैं।
64 वर्षीय सुनील बक्शी ने पहला रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। 52 वर्षीय सुनील पंवार ने 40वीं बार रक्तदान कर प्रेरणा दी। कराटे कोच सोम कुमार ने अर्मेनिया में देश के लिए मेडल जीतने के बाद रक्तदान कर मिसाल कायम की।

भाजपा और मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लाला जगत नारायण ने आतंकवाद के खिलाफ कलम को हथियार बनाया और उनकी निर्भीक पत्रकारिता आज भी प्रेरणा देती है।