मसूरी: भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by | Sep 15, 2025 | Politics | 0 comments

मसूरी में भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पूरी तरह जनसेवा को समर्पित रही, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा के दौरान मसूरी मंडल में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान कार्यक्रम, वृक्षारोपण, जनजागरूकता रैली और बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंडल के कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई और आम जनता तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया।