भाजपा विधायक विनोद चमोली ने डेमोग्राफी परिवर्तन और नेपाल संकट पर जताई चिंता, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को बताया जरूरी

by | Sep 11, 2025 | Politics | 0 comments

देहरादून। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने प्रदेश में डेमोग्राफी परिवर्तन को गंभीर चुनौती बताते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की मांग की। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब खुद कांग्रेस भी डेमोग्राफी बदलाव को मान रही है, हालांकि वे इसे राजनीतिक नजरिए से देखते हैं। चमोली ने कहा कि नेपाल के हालात सीमावर्ती क्षेत्रों और सनातन दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने जोर दिया कि डेमोग्राफी परिवर्तन को लेकर चिंता केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है और इसी गंभीरता को देखते हुए इसे प्रवर समिति को सौंपा गया है।

पड़ोसी देश नेपाल इस समय सबसे बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि असामाजिक तत्व सीमावर्ती इलाकों में अशांति फैला सकते हैं। चमोली ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है। नेपाल पूर्णतः हिंदू राष्ट्र है और वहां की मौजूदा स्थिति पूरे सनातन पर चोट करने वाली है। चमोली ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत राज्य होने के कारण इसकी सुरक्षा के लिए सजग रहना जरूरी है। इसी कारण सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।