पिथौरागढ़ : बेरीनाग में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल का भव्य स्वागत

by | Sep 11, 2025 | Politics | 0 comments

पिथौरागढ़ जिले की जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल पहली बार मुवानी और थल क्षेत्र पहुंचीं, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर दीपिका चुफाल ने जनता का आभार जताया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए जिला पंचायत के माध्यम से पूरी मेहनत करेंगी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया।