नरेंद्रनगर : श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

by | Sep 25, 2025 | Administration | 0 comments

नरेंद्रनगर स्थित श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। दूर-दूर से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए पहुंचे।

कैंप में डॉक्टरों की टीम ने रोगियों की निशुल्क जांच की और दवाइयां वितरित की। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। हालांकि, कुछ दवाइयां उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ी, जिस पर लोगों ने सरकार और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य कैंपों में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि दूर-दूर से आने वाले लोग निराश न हों। स्वास्थ्य कैंपों में व्यवस्था चौक-चौबंद होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उम्मीद लेकर आए मरीजों को कोई असुविधा न हो।