नरेंद्रनगर, उत्तराखंड में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को जनपद टिहरी के पांच सितारा होटल आनंदा पहुंचे, जहां वे तीन दिनों तक निजी कार्यक्रम में ठहरेंगे।
उनके स्वागत के लिए टिहरी की डीएम निकिता खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल मौजूद रहे। स्थानीय महिला समूह ने भारतीय और मॉरीशस के ध्वज के साथ पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
