नरेंद्रनगर के कुमार खेड़ा में भारी बारिश के चलते रणजीत सिंह राणा के मकान की नींव खतरे में आ गई है। मकान के आगे का चौक निरंतर धंस रहा है, जिससे आठ कमरों वाले मकान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
भारी बारिश के कारण 10-12 खेत और फलदार पेड़ (अखरोट, नींबू, संतरे) मलबे में दब गए हैं। डर के मारे परिवार रात को पड़ोसी के घर में ठहरने को मजबूर है।
रणजीत सिंह राणा ने प्रशासन से मकान का मुआवजा, आरसीसी पक्की दीवार और फौरी तौर पर सरकारी निवास उपलब्ध कराने की मांग की है। एसडीएम के आदेश पर पटवारी मौके पर पहुंचे और संभावित रिपोर्ट तैयार की।
