नई टिहरी में आज उत्तराखंड क्रांति दल का द्वितीय अधिवेशन आयोजित हुआ। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता वीर चंद्र मौला ने कहा कि पहले कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर राज्य को बर्बाद करने और जनता को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार हैं और अब क्रांति दल उत्तराखंड बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
साथ ही उन्होंने 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल बहुमत में सरकार बनाने का दावा किया। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज व्यास ने बताया कि सभी जिलों में तैयारी पूरी हो चुकी है और शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी।
सम्मेलन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी संख्या में भागीदारी रही।
