राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर खनन से जुड़े वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। गुजराडा मान सिंह से रायपुर क्रॉसिंग तक बिना पीछे की नंबर प्लेट और आगे एचआर नंबर वाली प्लेट लगे ट्रक ने नो-एंट्री समय में लापरवाही से वाहन चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल बस और निजी गाड़ियों से जा रहे थे। रायपुर क्रॉसिंग पर एक बाइक सवार ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। शिकायत के बावजूद थाने में सुनवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
देहरादून में खनन वाहन का आतंक, रोकने पर बाइक सवार को रौंदने का प्रयास
