देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 6 बड़े फैसलों पर लगी मुहर

by | Sep 10, 2025 | Administration, Politics | 0 comments

देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 6 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रेसवार्ता कर फैसलों की जानकारी दी।

बैठक में देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के गठन को मंजूरी मिली। उच्च न्यायालय में अधिष्ठान कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव और आशुलिपिक पदों का सृजन किया गया।

इसके अलावा उधम सिंह नगर में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई, जिसके तहत राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के लिए 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी।

साथ ही उत्तराखंड सेवा का अधिकार नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने का निर्णय भी लिया गया।