प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह शाम 4 बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से एमआई-17 हेलिकॉप्टर के जरिए आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
पीएम मोदी के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद वरिष्ठ अधिकारी देख रहे हैं।
हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
गौरतलब है कि आपदाओं से प्रभावित उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी शाम 7 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
