देवप्रयाग-सतपुली रोड पर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवर लापता, रेस्क्यू जारी

by | Sep 11, 2025 | Accident | 0 comments

देवप्रयाग सतपुली रोड पर सौड़ गांव के पास नवयुगा कंपनी का एक मिलर ट्रक देर शाम अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत ड्राइवर की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक तेज गति से आ रहा था और मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और सर्च ऑपरेशन रातभर जारी रहेगा।