दिनेशपुर: विधायक ने दुर्गा पूजा कमेटी कार्यालय का उद्घाटन किया

by | Sep 15, 2025 | Politics | 0 comments

क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने दिनेशपुर में दुर्गा पूजा कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया। 28 सितंबर से दुर्गा पूजा की शुरुआत होने जा रही है। स्थाई एवं उत्सव कमेटी के लोग पूजा की व्यवस्था और पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले व संस्कृत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के तमाम स्थानीय लोग और शुभचिंतक शामिल हुए। यह कदम क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियों को और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।