दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी के धराली में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय प्रताप चौहान, डॉ. अतुल जोशी, फार्मेसी अधिकारी अमित भंडारी, सुमिता मटूडा, जसपाल राणा, कमलेश मणि, नौटियाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र बिजलवान उपस्थित रहे।
शिविर में 173 लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई और आवश्यक निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
