डोईवाला – जाखन नदी उफान पर, पुल डूबा, घरों में घुसा पानी

by | Sep 16, 2025 | Disaster | 0 comments

डोईवाला। माजरी ग्रांट और लालतप्पड़ क्षेत्र में भारी बारिश से जाखन नदी पूरे उफान पर आ गई। नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे कई घंटे तक हरिद्वार–देहरादून हाईवे पर आवाजाही ठप रही।

तेज़ बहाव के चलते पानी आसपास की बस्तियों और घरों में घुस गया। ग्राम प्रधान निशा देवी ने बताया कि माजरी लालतप्पड़ वार्ड नंबर–5 समेत नदी किनारे की कई बस्तियों को भारी नुकसान हुआ है। नदी में कटाव भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

साथ ही सॉन्ग नदी और सुषवा नदी भी उफान पर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।