डोईवाला: चलते ट्रक में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

by | Sep 15, 2025 | Disaster | 0 comments

डोईवाला के लाल थप्पड़ बालकुमारी क्षेत्र में देर शाम एक चलते ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ट्रक खाली था और उसमें सामान नहीं भरा था।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रक से बाहर निकलकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की।

बालकुमारी चौक हाईवे पर आग लगने की घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है।