टिहरी: ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाइवे पर देर रात भूस्खलन

by | Sep 15, 2025 | Disaster | 0 comments

टिहरी जनपद में बीती देर रात ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री नेशनल हाइवे पर उपलि आमसेरा के पास भारी भूस्खलन हुआ। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया, जिससे यातायात ठप हो गया है।

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन से सड़क किनारे बसे करीब 10 परिवार खतरे की स्थिति में आ गए हैं। कई घरों में मलबा और पानी घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय हुए इस भूस्खलन के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।