जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जोहार घाटी महिला हथकरघा सहकारीता संघ के वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया

by | Sep 25, 2025 | Administration | 0 comments

मुनस्यारी में आयोजित जोहार घाटी महिला हथकरघा स्वायत सहकारीता संघ के वार्षिक अधिवेशन में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने और अपनी समस्याओं को पत्र के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में समूह की अध्यक्षा तारा पांगती की आत्मकथा पुस्तक का विमोचन भी किया गया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओं द्वारा निर्मित भोजन का भी स्वाद लिया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जल निगम, उप निदेशक मत्स्य समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।