जसपुर: ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, टीबी मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प

by | Sep 11, 2025 | Administration | 0 comments

टीबी मुक्त भारत बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जसपुर में अभियान की शुरुआत की गई। खंड विकास सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ टीबी मुक्त पंचायत बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अनूप कौर ने की।

इस दौरान समुदाय स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने ग्राम प्रधानों और अधिकारियों को टीबी मुक्त भारत, एनटीईपी और “टीबी हारेगा देश जीतेगा” अभियान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में डब्ल्यूएचपी (इम्पैक्ट प्रोजेक्ट) से जिला लीड नवीन पांडे, कोऑर्डिनेटर अक्षय प्रताप सिंह और एनटीईपी कार्यक्रम से एसटीएस दिनेश बघेल भी मौजूद रहे। सभी ने पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से गांव-गांव में जागरूकता और प्रशिक्षण बढ़ाने पर जोर दिया।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि वे अपनी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेंगे।