चमोली: सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का स्टोन क्रेशर संचालक पर लापरवाही का आरोप, शव के साथ किया प्रदर्शन

by | Sep 25, 2025 | Accident | 0 comments

चमोली जिले के ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभ्युदय स्टोन क्रेशर के पास खनन सामग्री लदे पिकअप से टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल राहुल रावत को श्रीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए चौण्डा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम मृतक के शव के साथ स्टोन क्रेशर के सामने प्रदर्शन किया और संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से खनन सामग्री लदे वाहन बिना किसी ट्रैफिक कंट्रोल के सड़क पर निकलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।