खटीमा: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अभियन्ता दिवस रक्तदान शिविर लगाकर मनाया

by | Sep 15, 2025 | Administration | 0 comments

खटीमा, उधम सिंह नगर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शाखा ने अभियन्ता राष्ट्र नियन्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर फूल अर्पित कर और मिठाई वितरण के साथ हुई।

इसके बाद अभियंताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और रक्तदान करने वाले सभी अभियंताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी अभियंताओं ने कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री वितरित की। अभियंताओं ने कहा कि उनका रक्त लोगों की जान बचाने में योगदान देगा और इस खुशी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला स्तरीय सचिव ने बताया कि इस दिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।