कोटद्वार: बार एसोसिएशन ने उप जिला अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

by | Sep 15, 2025 | Administration | 0 comments

कोटद्वार बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने उपजिला अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कोटद्वार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिला अधिकारी पर विभिन्न पत्रावलियों के निस्तारण के रेट की लिस्ट भी प्रदर्शित की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उप जिला अधिकारी सोहन सिंह सैनी का कोटद्वार तहसील से ट्रांसफर नहीं होता, बार एसोसिएशन अपना धरना जारी रखेगा।