काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे तेज़ ग्रोथ इंजन बन चुका है। अनुमानित 6.5% की जगह इस तिमाही में जीडीपी 7.8% तक पहुँचना देश की मजबूती और मोदी सरकार की प्रभावी नीतियों का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कश्मीर मुद्दे से लेकर डिजिटल इंडिया, यूपीआई के व्यापक उपयोग और जीएसटी में कमी का ज़िक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में निवेश तेज़ी से बढ़ रहा है और 2023 में इसकी मजबूत नींव रखी गई थी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन पर सम्मेलन स्थल तालियों से गूंज उठा और लोगों ने उनके विचारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
