कालाढूंगी: पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को 303 ग्राम चरस के साथ दबोचा

by | Sep 8, 2025 | Crime | 0 comments

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में भाखड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया।

अभियुक्त की पहचान विशाल जोशी, मूल निवासी अल्मोड़ा, हाल निवासी लामाचौड़, नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को स्कूटी पर 303 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते समय दबोचा।

आरोपी के खिलाफ FIR, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।