जनपद नैनीताल में नशे की रोकथाम के अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान हुडकिया चौड़ कच्चा रास्ता, कालाढूंगी से देवेन्द्र कुमार (विदरामपुर चकलुवा) को 22 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
