काठगोदाम: गुलाब घाटी में आया मलबा, नैनीताल हाईवे बंद

by | Sep 16, 2025 | Disaster | 0 comments

काठगोदाम क्षेत्र की गुलाब घाटी में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने आफ़त मचा दी। लगातार बारिश के चलते पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण नैनीताल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अचानक मलबा गिरने से हल्द्वानी और काठगोदाम से नैनीताल जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। हाईवे बंद होने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे और परेशानी झेलनी पड़ी।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।