ऋषिकेश: भारी बारिश से ढालवाला, कैलाश गेट और शीशम झाड़ी में अफरातफरी

by | Sep 15, 2025 | Disaster | 0 comments

तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को हुई भारी बारिश से ढालवाला, कैलाश गेट और शीशम झाड़ी क्षेत्र प्रभावित हुए। जंगलों से उफान मारते पानी के कारण आबादी में अफरातफरी मच गई और दर्जनों वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गए।

जंगलों से निकलने वाले नाले विकराल रूप धारण कर चुके थे, जिससे बरसाती पानी गलियों में घुस गया और एक बड़ी नदी के रूप में बहने लगा। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।