5 अगस्त को धराली आपदा के बाद बंद हुआ गंगोत्री धाम आज 36 दिन के लंबे इंतजार के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु हो जाने से चारधाम यात्रा में एक बार फिर रौनक लौट आई है।
धाम परिसर श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार है और उनके चेहरों पर संतोष की चमक साफ झलक रही है। यात्री शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय टैक्सी और बोलेरो वाहन भी धाम तक पहुंचने लगे हैं, जिससे यातायात और सुविधाएं और बेहतर हुई हैं।
लंबे इंतजार के बाद धार्मिक वातावरण और आस्था की गूंज एक बार फिर गंगोत्री धाम में देखने को मिल रही है।
