उत्तरकाशी में मानवता की मिसाल: भूस्खलन क्षेत्र से गर्भवती महिला को पुलिस और ग्रामीणों ने स्ट्रेचर से पार कराया

by | Sep 11, 2025 | Disaster | 0 comments

उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी भूस्खलन क्षेत्र में फंसी गर्भवती महिला को परिजनों और पुलिसकर्मियों की मदद से सुरक्षित पार कराया गया। कठिन परिस्थितियों के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला को स्ट्रेचर के सहारे भूस्खलन क्षेत्र से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रशासन ने राहत कार्य में तत्परता दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया कि महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।