उत्तरकाशी: नालूपानी में बोल्डर गिरने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

by | Sep 10, 2025 | Char Dham | 0 comments

उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी वाले हिस्से में पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। इस वजह से गंगोत्री धाम आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रुक गई और यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और पोकलेन मशीनों की मदद से बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मार्ग पर न रुकें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।