उत्तरकाशी: अस्तल ग्राम पंचायत में किसानों को मिले मुफ्त कृषि यंत्र

by | Sep 9, 2025 | Politics | 0 comments

उत्तरकाशी जनपद की ग्राम पंचायत अस्तल में आज नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती नवीन ज्योति द्वारा ग्रामवासियों के कृषकों को छोटे कृषि यंत्र (कुल 151 कुदाल व 156 पंजे) वितरित किए गए। यह वितरण राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तरकाशी के सहयोग से किया गया।

यह विशेष पहल अनुसूचित जाति बाहुल्य गाँव के कृषकों को ध्यान में रखते हुए की गई। इस अवसर पर प्रधान श्रीमती नवीन ज्योति ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक कृषक आधुनिक व उपयोगी संसाधनों से सशक्त बने, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़े और आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रत्येक परिवार से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। इस पहल से न केवल कृषकों को राहत मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि कार्यों में भी तेजी आएगी। कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार के प्रयासों की सराहना की।