सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्रनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक विवाद, ट्रैफिक चालान, बैंक वसूली और संपत्ति विवाद सहित कुल 213 मामलों का समाधान न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेय गुप्ता की अदालत में किया गया।
अदालत ने इन मामलों से चार लाख रुपये से अधिक की धनराशि संयोजन शुल्क और जुर्माने के तौर पर वसूली। आपसी समझौते के बाद वादी और प्रतिवादी काफी संतुष्ट और प्रसन्न दिखाई दिए।
वादी-प्रतिवादियों का कहना था कि वे बरसों से न्यायालय के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके थे, मगर आज मामलों के निस्तारण के बाद उन्हें बहुत राहत और सुकून महसूस हो रहा है।
