डोईवाला। लोक हितकारी परिषद द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदर्श यादव ने प्रथम स्थान और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लाल तप्पड़ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजन गोयल ने छात्र-छात्राओं की हौसलाअफ़जाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिषद ऐसे आयोजन समय-समय पर करती रहेगी।
ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत केवल उन्हें प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र और विद्यालय के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
