चमोली। थराली आपदा प्रभावित परिवारों के लिए रामनगर से राहत सामग्री भेजी गई। ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना नेगी और ताड़ीखेत के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट की ओर से कुल 300 राहत किट उपलब्ध कराई गईं।
शनिवार को नगर क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत की मौजूदगी में वार्ड 1 के भेटा और सिमलसैण के परिवारों को राहत किट वितरित की गई। इसके बाद रामनगर से पहुँची टीम ने चेपडो में भी आपदा प्रभावितों को सामग्री बांटी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने इस मदद के लिए रामनगर की ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी का आभार व्यक्त किया। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान हालात बेहद गंभीर थे। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।
उन्होंने कहा कि रामनगर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत और ज्येष्ठ प्रमुख के तौर पर 150 राहत किट भेजी गईं, जबकि ताड़ीखेत के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट ने भी 150 राहत किट और 100 इमरजेंसी टॉर्च उपलब्ध कराए हैं।
