कोटद्वार: स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

by | Sep 16, 2025 | News | 0 comments

कोटद्वार, उत्तराखंड। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का बड़े पैमाने पर स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को लोग तहसील पहुँचकर उपजिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की।

लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना उनकी अनुमति और सहमति के मीटर लगाए गए, जिससे नाराज़गी और बढ़ गई है।
गरीब तबके के लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे हैं।